विजय सिंह। पत्रकार सत्ता
लखनऊ। संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर वेद अमरीश सोनवानी के आवास पर समरसता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह और भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने सहभागिता कर क्षेत्रीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन और विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानवता का संदेश देता है। उनका संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” आज भी समाज को आडंबरों से दूर रहकर शुद्ध मन, सद्भाव और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
इसे भी पढ़ें- एसकेडी अकादमी में राष्ट्रीय स्तर की कोड बॉट चैंपियनशिप
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संत रविदास के विचारों को अपने आचरण में उतारने तथा भेदभाव रहित, समरस और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, अंजनी श्रीवास्तव, महामंत्री सत्येंद्र सिंह, कुंदन गौतम, पार्षद पुरुषोत्तम पुरी, अनूप कमल सक्सेना, शिवकुमार यादव, धर्मेंद्र सिंह, रजनी गुप्ता, रीता राय, पश्चिम मंडल के महामंत्री अंकित राजपूत, रमेश कनौजिया, आरती राजपूत, रामजी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
इसे भी जानें- जलधारा किनारे बनेगा भव्य कैनाल फ्रंट, फूल-फव्वारों से सजेगा ग्रेटर बरेली
रिपोर्ट : विजय सिंह, लखनऊ ब्यूरो




