विजय सिंह। पत्रकार सत्ता
लखनऊ। 171-लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के बाद सामने आए आंकड़ों ने चुनावी हलचल बढ़ा दी है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार क्षेत्र में 3,86,579 मतदाताओं में मुस्लिम मतदाता 1,60,983 और ब्राह्मण मतदाता 1,06,507 बताए गए हैं। इसके अलावा लोधी 23,094, वैश्य 23,074, कायस्थ 22,144, यादव 16,679, अनुसूचित जाति 17,035 और क्षत्रिय 12,511 मतदाता हैं।
यह भी देखें- रोटरी बरेली साउथ का 40वां दशहरा मेला 23 से, 25 अक्टूबर को होगा रावण दहन
आंकड़े सामने आने के बाद भाजपा में संभावित दावेदारों की सक्रियता बढ़ने की चर्चा है। वहीं पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के ब्राह्मण नेताओं ने पार्टी नेतृत्व से स्थानीय ब्राह्मण को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि ‘जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’ पार्टी की नीति है, इसलिए सामाजिक समीकरणों को देखते हुए स्थानीय ब्राह्मण प्रत्याशी को मौका मिलना चाहिए।
इसे भी पढ़े- व्यापार और रोजगार को गति देने के लिए केंद्र लागू करे राष्ट्रीय व्यापार सुधार पैकेज : मोहम्मद अरशद खान
राजनीतिक जानकारों के अनुसार पश्चिम विधानसभा में किसी एक वर्ग के बजाय विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच व्यापक स्वीकार्यता चुनावी रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट, लखनऊ




