विजय सिंह। पत्रकार सत्ता
लखनऊ। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पश्चिम मंडल-2 में ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई। हरदोई रोड, दुबग्गा स्थित वरदानी बाबा मंदिर से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
यात्रा के दौरान संत रविदास जी के समानता, सामाजिक समरसता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके प्रसिद्ध संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज में आपसी एकता और सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इसे भी देखें- दुधारू पशुओं की नीलामी के विरोध में सपा का नगर निगम मुख्यालय पर धरना
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी एवं राज्यसभा सांसद बृजलाल मौजूद रहे। उन्होंने संत रविदास जी के विचारों को सामाजिक एकता और समरसता के लिए महत्वपूर्ण बताया।
इसे भी जानें- कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने धोपेश्वर नाथ मंदिर में किया महा रुद्राभिषेक
इस अवसर पर पश्चिम विधानसभा के उपविजेता अंजनी कुमार श्रीवास्तव, अनुसूचित मोर्चा के नगर अध्यक्ष विपिन सोनकर, नगर मंत्री एवं कलश यात्रा संयोजक राजेश चौधरी, सहसंयोजक कुंदन गौतम, डॉ. यू.एन. पाण्डेय, कुलदीप श्रीवास्तव, पश्चिम मंडल-2 के महामंत्री अतुल गुप्ता तथा मंडल मंत्री अमित जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : विजय सिंह, लखनऊ ब्यूरो




