ब्रह्माकुमारीज के रक्तदान शिविर में 110 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

बरेली में ब्रह्माकुमारीज के रक्तदान शिविर में 110 लोगों ने किया रक्तदान

निर्भय सक्सेना । पत्रकार सत्ता
बरेली। राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज के समाज सेवा प्रभाग की ओर से “विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान” के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 110 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दिया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

बरेली के महापौर उमेश गौतम ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ ऐसे आयोजनों के माध्यम से जरूरतमंदों का जीवन बचाने में भी योगदान दे रही है।

बरेली में ब्रह्माकुमारीज के रक्तदान शिविर में 110 लोगों ने किया रक्तदान

यह भी पढ़ें- जैन मंदिर चोरी का खुलासा, 15 लाख का माल बरामद; शातिर चोर गिरफ्तार

बरेली कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करने में इस तरह के अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आईएमए अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने का माध्यम है। उन्होंने स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले लोगों के प्रयास की सराहना की।

इसे भी जानें- यूपी में पुलिस की बड़ी तैयारी, 93 हजार सुरक्षा उपकरण खरीदेगी सरकार

संस्था की क्षेत्रीय संचालिका ब्रह्माकुमारी पार्वती दीदी ने बताया कि समाज सेवा प्रभाग की ओर से रक्तदान की सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत और नेपाल में “विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान” चलाया जा रहा है।

बरेली में ब्रह्माकुमारीज के रक्तदान शिविर में 110 लोगों ने किया रक्तदान

ब्रह्माकुमारी नीता दीदी ने कहा कि रक्तदान के बाद रक्तदाता के चेहरे पर दिखाई देने वाला संतोष किसी पुरस्कार से कम नहीं है। वहीं ब्रह्माकुमारी पारुल दीदी ने रक्तदान को पवित्र, सुरक्षित और मूल्यवान सेवा बताया।

यह भी पढ़ें- आरक्षण विरोधियों पर राजद्रोह का केस हो: रामदास अठावले

शिविर के आयोजन एवं प्रबंधन में रजनी दीदी, नेहा बहन, आयुष भाई, अनुराग भाई सहित संस्था के अनेक सदस्यों ने सहयोग किया। रक्तदाताओं को मोमेंटो और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

रिपोर्ट : निर्भय सक्सेना, बरेली ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *