जैन मंदिर चोरी का खुलासा, 15 लाख का माल बरामद; शातिर चोर गिरफ्तार

नदीम वक़ार। पत्रकार सत्ता
लखनऊ। बाजारखाला थाना क्षेत्र स्थित जैन मंदिर में हुई बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने 48 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में संजय शुक्ला नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 15 लाख रुपये कीमत का चोरी का माल बरामद होने की बात कही गई है।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया था। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

लखनऊ जैन मंदिर चोरी का खुलासा

इसे भी देखें- यूपी में पुलिस की बड़ी तैयारी, 93 हजार सुरक्षा उपकरण खरीदेगी सरकार

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर चोरी की घटना में उसकी भूमिका और अन्य संभावित वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

यह कार्रवाई डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित के निर्देशन में की गई। अपर थाना प्रभारी सुधीर कुमार अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले का खुलासा किया।

यह भी पढ़ें- यूपी में पुलिस की बड़ी तैयारी, 93 हजार सुरक्षा उपकरण खरीदेगी सरकार

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मंदिर चोरी की घटना में शामिल अन्य संभावित लोगों और बरामद माल से जुड़ी जानकारी की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: नदीम वक़ार, लखनऊ ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *