आईआईए युवा उद्यमी मंच ने बिजनेस नेटवर्किंग और नए अवसरों पर किया मंथन

बरेली में IIA युवा उद्यमियों की बैठक, बिजनेस नेटवर्किंग पर मंथन

निर्भय सक्सेना। पत्रकार सत्ता
बरेली। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) बरेली चैप्टर के आईवाईसी (IYC) की वर्ष 2026-27 की पहली बैठक होटल ऊबेराय आनंद में आयोजित हुई। बैठक में युवा उद्यमियों की व्यावसायिक चुनौतियों, नए बाजारों तक पहुंच, आपसी व्यापारिक सहयोग, नेटवर्किंग और उद्योग जगत में नए अवसरों के सृजन पर चर्चा की गई।

बैठक का शुभारंभ आईआईए बरेली चैप्टर के चेयरमैन शेखर अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा औद्योगिक एवं व्यावसायिक परिवेश में युवा उद्यमी नवाचार, तकनीक और नए विचारों के जरिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आईवाईसी का उद्देश्य युवा उद्यमियों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अनुभव साझा करने के साथ नए व्यावसायिक अवसरों, सहयोग और नेटवर्किंग को बढ़ावा दे सकें।

इसे भी देखें- यूपी में पुलिस की बड़ी तैयारी, 93 हजार सुरक्षा उपकरण खरीदेगी सरकार

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज गोयल और राष्ट्रीय सचिव मयूर धीरवानी मौजूद रहे। बैठक का संचालन आईआईए बरेली चैप्टर के धनंजय विक्रम सिंह ने किया।

आईवाईसी कैप्टन आदित्य प्रकाश अग्रवाल, वाइस कैप्टन शार्दुल शंखधर और कोषाध्यक्ष हर्षित गोयल ने वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित कार्ययोजना और आगामी एजेंडे की जानकारी दी। इसमें बिजनेस नेटवर्किंग, बिजनेस एक्सचेंज, आपसी सहयोग, ज्ञान एवं अनुभव साझा करना, नए व्यापारिक अवसरों की पहचान और उद्योग जगत में मजबूत संपर्क विकसित करना प्रमुख विषय रहे।

इसे भी जानें- आरक्षण विरोधियों पर राजद्रोह का केस हो: रामदास अठावले

बैठक में उद्योग एवं व्यवसाय से जुड़े विभिन्न विषयों पर सदस्यों ने अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। इस दौरान कई नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें आईआईए की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि युवा उद्यमियों के लिए ऐसे मंच अनुभवों से सीखने और आपसी सहयोग के माध्यम से आगे बढ़ने में उपयोगी साबित होते हैं। आईवाईसी के माध्यम से नए विचारों, नवाचार, व्यापारिक सहयोग और उद्यमिता के विकास को गति देने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- लखनऊ पहुंचे CEC ज्ञानेश कुमार, बोले- मेरी तपोभूमि और कर्मभूमि है राजधानी

बैठक में आशीष गुप्ता, राकेश धीरवानी, ऋषभ दीक्षित, हर्षित अग्रवाल, सिमरजीत सिंह, शिवम अग्रवाल, माधव अग्रवाल, अंचित, नीलेश अग्रवाल और ऐश्वर्य भास्कर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट : निर्भय सक्सेना, बरेली ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *