पत्रकार सत्ता | लखनऊ
‘सहकार से समृद्धि’ के पाँच स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में राज्यस्तरीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइज़र कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ने भी अपना स्टॉल लगाया, जिसका अवलोकन उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री जे.पी.एस. राठौर ने किया।
कार्यक्रम के दौरान इफको के राज्य विपणन प्रबंधक यतेंद्र तेवतिया ने प्रमुख सचिव (सहकारिता) अजय शुक्ला, आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता योगेश कुमार, जूट संघ के मार्केटिंग डायरेक्टर देवमणि मिश्रा तथा संयुक्त सचिव सहकारिता अनिल कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सहकारिता क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने तथा किसानों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई।
इसे भी पढ़ें- गाजियाबाद के जैद की मौत पर चंद्रशेखर आजाद ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
सम्मेलन में इफको ने अपने उत्पादों, सेवाओं और किसानों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदर्शित की। कार्यक्रम में सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण विकास, कृषि उत्पादकता और किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
यह भी जाने- जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का अनशन चौथे दिन में पहुंचा, स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता
इस अवसर पर इफको के उप महाप्रबंधक डॉ. आर.के. नायक सहित कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। सम्मेलन में प्रदेशभर से सहकारिता विभाग के अधिकारी, सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।




