जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का अनशन चौथे दिन में पहुंचा, स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का अनशन चौथे दिन में पहुंचा

पत्रकार सत्ता | नई दिल्ली
पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारों के मुखर समर्थक सोनम वांगचुक का नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा अनिश्चितकालीन अनशन बुधवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गया। वांगचुक ने 28 जून से अनशन शुरू किया था और वे विभिन्न मुद्दों को लेकर चल रहे प्रदर्शन में शामिल हैं।

प्रदर्शन का आयोजन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा किया जा रहा है। संगठन की ओर से दावा किया गया है कि अनशन के दौरान वांगचुक के स्वास्थ्य में गिरावट आई है और उनका वजन भी कम हुआ है।

इसे भी पढ़ें- महुआ मोइत्रा ने बीजेपी पर लगाया सुनियोजित हमले का आरोप, पुलिस की भूमिका पर भी उठाए सवाल

इससे पहले वांगचुक ने कहा था कि केंद्र सरकार से लंबित मुद्दों पर अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारण उन्हें फिर से अनशन का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने कहा था कि वे अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे।

यह भी जाने- नागालैंड में लैवेंडर खेती को मिलेगा बढ़ावा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पर्यटन मंत्री के साथ की बैठक

प्रदर्शन के दौरान CJP ने दिल्ली पुलिस पर जंतर-मंतर स्थित धरना स्थल पर पानी और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं में बाधा डालने के आरोप भी लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों पर दिल्ली पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *