पत्रकार सत्ता | लखनऊ
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर SKD Academy की सभी शाखाओं में चिकित्सकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर SKD Group के निदेशक मनीष सिंह, क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. आशीष सिंह तथा असिस्टेंट डायरेक्टर श्रीमती कुसुम बत्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में चिकित्सकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके समाज और राष्ट्र निर्माण में दिए जा रहे अमूल्य योगदान को सराहा गया।
स्वास्थ्य और शिक्षा राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव : मनीष सिंह
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए SKD Group के निदेशक मनीष सिंह ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के समग्र विकास की आधारशिला स्वास्थ्य और शिक्षा हैं। उन्होंने कहा कि SKD Group इन दोनों महत्वपूर्ण क्षेत्रों में गुणवत्ता, सेवा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है।
इसे भी पढ़ें- अखिलेश यादव का चुनाव आयोग को खुला संदेश, बोले- ‘सितंबर में चुनाव कराइए, हम तैयार हैं’
उन्होंने चिकित्सकों की निस्वार्थ सेवा, त्याग और मानवीय समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि “डॉक्टर मानवता के सच्चे प्रहरी हैं। वे अपने ज्ञान, सेवा और संवेदनशीलता से अनगिनत लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि यदि वे चिकित्सा क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं तो उन्हें अनुशासन, कठिन परिश्रम और सेवा-भाव को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाना होगा।
सिर्फ अंक नहीं, कौशल भी सफलता की पहचान : डॉ. आशीष सिंह
क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. आशीष सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल अच्छे अंक प्राप्त करना ही सफलता का मापदंड नहीं है, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान, कौशल विकास और सही दृष्टिकोण भी उतने ही आवश्यक हैं।
इसे भी जाने- राम मंदिर दानराशि मामले पर जयराम रमेश बोले- ‘राम के नाम पर बड़ा धोखा हुआ’
उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करनी चाहिए और उसी के अनुरूप अपने समय, ऊर्जा तथा प्रयासों का सदुपयोग करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, निरंतर सीखने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
यह भी देखें- बलरामपुर नगरपालिका अध्यक्ष ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
कार्यक्रम के अंत में SKD Academy परिवार ने समाज की सेवा में दिन-रात समर्पित सभी चिकित्सकों के प्रति हार्दिक सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। संस्थान की ओर से कहा गया कि चिकित्सक केवल मरीजों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर उनके समर्पण, सेवा और मानवता के प्रति योगदान को नमन किया गया।




