17 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
पत्रकार सत्ता
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस-2026) का लाभ लेने के इच्छुक आवंटियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। प्राधिकरण के अनुसार योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2026 है और अब केवल एक दिन का समय शेष है।
प्राधिकरण ने बताया कि ओटीएस योजना का उद्देश्य लंबे समय से बकाया मामलों का निस्तारण करना और पात्र आवंटियों को राहत प्रदान करना है। योजना के तहत केवल उन्हीं मामलों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे जिनमें 20 मार्च 2026 तक किस्तों का भुगतान 90 दिन या उससे अधिक समय से बकाया है। पात्रता की शर्तें पूरी करने वाले आवंटी ऑनलाइन अथवा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी जानें- सोनम वांगचुक का अनशन 19वें दिन में पहुंचा
एलडीए ने आवेदकों की सुविधा के लिए प्राधिकरण कार्यालय के समिति कक्ष में सहायता केंद्र भी संचालित किया है, जहां आवेदन प्रक्रिया और पात्रता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। आवेदन और विस्तृत दिशा-निर्देश ओटीएस पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें- पशुधन विकास पर तकनीक और टीकाकरण का जोर
प्राधिकरण ने पात्र आवंटियों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं।




