रक्तदान को बताया सामाजिक और नैतिक दायित्व
निर्भय सक्सेना । पत्रकार सत्ता
बरेली। बरेली फर्मास्युटिकल सेल्स एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने किया। शिविर में संगठन के सदस्यों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 35 यूनिट रक्तदान किया।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष विक्रम वर्मा और सचिव अनुराग भूषण ने कैंट विधायक का माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर स्वागत किया। संगठन के सचिव अनुराग भूषण ने रक्तदान के लाभ बताते हुए इसे सामाजिक और नैतिक दायित्व बताया।
इसे भी जानें- JPSC-JSSC आंदोलन में बड़ा मोड़: भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो से सरकार ने की बात

संगठन के वरिष्ठ सदस्य एवं फाउंडर मेंबर टी.एच. खान ने संस्था की स्थापना के उद्देश्य तथा रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर में संगठन के कई सदस्यों के परिजनों ने भी रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।
इसे भी देखें- पल्मोनरी हाइपरटेंशन का देर से पता चलना गंभीर चुनौती, सांस फूलना हो सकता है पहला संकेत

अध्यक्ष विक्रम वर्मा और सचिव अनुराग भूषण ने सफल रक्तदान शिविर के संचालन में सहयोग करने वाले सभी रक्तदाताओं का आभार जताया। उन्होंने विशेष रूप से अपने मित्रों तथा कैंप के सफल संचालन में सहयोग करने वाले पूरे पैनल के सदस्यों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।
रिपोर्ट : वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, बरेली




