ज़मीर हैदर। पत्रकार सत्ता
लखनऊ। गोमतीनगर क्षेत्र में RAW Group of Company के भवन में देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही गोमतीनगर फायर स्टेशन से दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं।
आग के कारण भवन के अंदर धुआं भर गया था। स्थिति को देखते हुए फायर टीम ने पहले धुआं निकासी का काम शुरू किया और इसके बाद भवन में सर्च ऑपरेशन चलाया। आग बुझाने के लिए कुल 8 फायर टेंडर मौके पर लगाए गए।
इसे भी देखें- राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संत समाज की बड़ी बैठक आज, CBI जांच की मांग
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दमकल विभाग की टीम घटना से हुए नुकसान का आकलन भी कर रही है।
इसे भी जानें- फोटो विजन की ‘दृष्टि–2026’ प्रदर्शनी में छायाचित्रों ने बटोरी सराहना
रिपोर्ट : ज़मीर हैदर, लखनऊ ब्यूरो




