कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने धोपेश्वर नाथ मंदिर में किया महा रुद्राभिषेक

बरेली में संजीव अग्रवाल ने धोपेश्वर नाथ मंदिर में किया महा रुद्राभिषेक

निर्भय सक्सेना। पत्रकार सत्ता
बरेली। पवित्र श्रावण माह के अंतिम सोमवार को कैंट विधायक एवं भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने नाथनगरी स्थित बाबा धोपेश्वर नाथ मंदिर परिसर के नवनिर्मित लाइब्रेरी हॉल में मुख्य यजमान के रूप में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से महा रुद्राभिषेक किया।

मंदिर के पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संजीव अग्रवाल ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं पंचामृत अभिषेक किया। उन्होंने बाबा धोपेश्वर नाथ से क्षेत्र की जनता की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

रुद्राभिषेक के बाद भाजपा ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी एवं उनकी धर्मपत्नी कन्यावती ने विधायक संजीव अग्रवाल के साथ भगवान महादेव की महाआरती की। इस दौरान संजीव अग्रवाल ने पूरन लाल लोधी को सपत्नीक पटका पहनाकर पुष्पगुच्छ एवं श्रीराम दरबार का चित्र भेंट किया।

बरेली में संजीव अग्रवाल ने धोपेश्वर नाथ मंदिर में किया महा रुद्राभिषेक

इसे भी देखें- फोटो विजन की ‘दृष्टि–2026’ प्रदर्शनी में छायाचित्रों ने बटोरी सराहना

ढोल के साथ निकली भक्ति पदयात्रा

इससे पहले कैंट विधानसभा क्षेत्र के कालीबाड़ी मंडल की ओर से अक्षर विहार से बाबा धोपेश्वर नाथ मंदिर तक पदयात्रा निकाली गई। भाजपा ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने पदयात्रा की अगुवाई की। ढोल और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंचे।

पदयात्रा के मंदिर पहुंचने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने बाबा धोपेश्वर नाथ का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसे भी जानें- आईआईए युवा उद्यमी मंच ने बिजनेस नेटवर्किंग और नए अवसरों पर किया मंथन

‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधरोपण

कार्यक्रम के अंत में मंदिर परिसर में हाल ही में निर्मित लाइब्रेरी हॉल के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बेलपत्री का पौधा लगाया गया।

यह भी पढ़ें- आरक्षण विरोधियों पर राजद्रोह का केस हो: रामदास अठावले

इस अवसर पर निवर्तमान सांसद धर्मेंद्र कश्यप, अधीर सक्सेना, सोमपाल शर्मा, पुष्पेंदु शर्मा, श्रुति गंगवार, आदेश गंगवार, प्रभु दयाल लोधी, राजीव साहनी, विष्णु शर्मा, अरुण कश्यप, अमरीश कठेरिया, अंजली द्विवेदी, शशिकांत जायसवाल, वैभव जायसवाल, ब्रजेश मिश्रा, कन्हैया राजपूत, जयदीप चौधरी, डब्बल भटनागर, प्रदीप गुप्ता, हर्षित गुप्ता, प्रदीप रोहेला, नारद मुनि, अजीत अग्रवाल, उपसभापति पूनम राठौर, राजेश पटेल, संजीव रस्तोगी, नीरज वैश्य, राज किशोर, एमएल मौर्या, अंजू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

रिपोर्ट : निर्भय सक्सेना, बरेली ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *