अखिलेश यादव की मौजूदगी में राम गोपाल यादव और धनराज नथवानी ने दाखिल किया नामांकन

अखिलेश यादव की मौजूदगी में राम गोपाल यादव और धनराज नथवानी का नामांकन

विधानसभा में राज्यसभा प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान सपा के कई नेता और विधायक रहे मौजूद

नदीम वक़ार । पत्रकार सत्ता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर दी है। सपा के अधिकृत प्रत्याशी प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी ने बुधवार को लखनऊ स्थित विधानसभा में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मौजूद रहे।

दोनों प्रत्याशियों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन दाखिल किया। सपा की ओर से पहले ही प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया था। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक दोनों ने सुबह करीब 11 बजे नामांकन किया।

इसे भी देखें- कर्मा पूजा में गूंजा आदिवासी लोक संगीत, पारंपरिक नृत्य ने मोहा मन

नामांकन के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता और विधायक भी मौजूद रहे। राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में नामांकन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हुई है और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित है। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

इसे भी पढ़ें- मूसलाधार बारिश से फसल बर्बाद, किसानों के फसल बीमा क्लेम में मदद की अपील

उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए मतदान 16 अक्टूबर को होना है।

ब्यूरो रिपोर्ट, लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *