काकोरी शहीद स्मृति उपवन में चला स्वच्छता अभियान, अमर शहीदों को किया नमन

काकोरी शहीद स्मृति उपवन में स्वच्छता अभियान, शहीदों को किया नमन

विजय सिंह । पत्रकार सत्त्ता
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार आईआईएम रोड स्थित काकोरी शहीद स्मृति उपवन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के बाद स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी और ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपविजेता अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अमर शहीदों का त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के माध्यम से शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ स्वच्छ और स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प भी दोहराया गया।

इसे भी जानें- जिला जेल में 27 निरक्षर बंदियों को पढ़ाएंगे शिक्षक

उन्होंने कहा कि काकोरी शहीद स्मृति उपवन जैसे ऐतिहासिक स्थलों की स्वच्छता और संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। अमर शहीदों के जीवन और उनके संघर्ष से युवा पीढ़ी को देशसेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलती है।

यह भी पढ़ें- बरेली को आधुनिक और उद्योग-अनुकूल शहर बनाने का सुझाव

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, महानगर महामंत्री सत्येन्द्र सिंह, मंत्री चन्द्र प्रकाश अवस्थी, डॉ. यूएन पांडे, मंडल अध्यक्ष विमल कुमार चौधरी, बीनू शुक्ला, मोहम्मद नईम, महानगर महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा मोहम्मद अनीस, पार्षद पुरुषोत्तम पुरी, विनोद यादव, अनूप कमल सक्सेना, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ‘सत्या’, पार्षद प्रत्याशी प्रमोद प्रजापति, पुष्पेंद्र लोधी, डॉ. मनमोहन, आशीष तिवारी, कुलदीप श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री अतुल गुप्ता, मनोज चौरसिया, अहिबरन सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री राजवीर सिंह, सत्तीराम लोधी, अरुण श्रीवास्तव, जेएन भदौरिया, सीमा पांडे, शीतल तिवारी, विजय सिंह और रजनी तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी जानें- जंतर-मंतर’ का सीजन-2 जल्द शुरू होगा: अभिजीत दिपके

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञतापूर्वक नमन के साथ हुआ।

रिपोर्ट : वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह, लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *