निर्भय सक्सेना। पत्रकार सत्ता
बरेली। पर्वतीय समाज की रामलीला का मंचन इस वर्ष 14 से 21 अक्टूबर तक कुर्मांचल नगर मंदिर परिसर में होगा। इसे लेकर कुर्मांचल नगर मंदिर सभागार में पर्वतीय समाज बरेली की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दियोलिया ने कहा कि इस वर्ष रामलीला का मंचन भव्य और दिव्य रूप में किया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।
इसे भी पढ़ें- संत रविदास के जीवन और विचारों को आत्मसात करने का नीरज सिंह ने किया आह्वान
महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने संस्था के सभी क्षेत्रीय सचिवों को निर्देश दिए कि आगामी रामलीला के लिए पिछले वर्षों की तरह आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग सुनिश्चित करें।
इसे भी जानें- एसकेडी अकादमी में राष्ट्रीय स्तर की कोड बॉट चैंपियनशिप
बैठक में कुंवर सिंह बिष्ट, तारा जोशी, उमेश बिनवाल, चंद्र प्रकाश जोशी, दीवान चंद, कैप्टन मोहन सिंह, गोपाल सिंह मेहरा, पुष्कर सिंह बोहरा, जीत सिंह बोहरा, मदन सिंह बिष्ट, पवन भट्ट, संजय नेगी, कप्तान शेर सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह राणा, किशन सिंह नेगी, सोमा परिहार और श्याम सिंह मेहरा सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट ; निर्भय सक्सेना, बरेली ब्यूरो




