मुख्यमंत्री आवास के पास पत्रकार पर हमले का आरोप, हुक्का बार संचालन की भी शिकायत

लखनऊ पत्रकार पर हमला

हजरतगंज क्षेत्र के ‘द मेराज लाउंज’ को लेकर उठे सवाल, घायल पत्रकार को सिविल अस्पताल में कराया गया भर्ती

ज़मीर हैदर । पत्रकार सत्ता
लखनऊ। थाना हजरतगंज क्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास से करीब 700 मीटर दूर और सिविल अस्पताल के सामने स्थित ‘द मेराज लाउंज’ को लेकर कथित अवैध हुक्का बार संचालन का मामला सामने आया है। इसी मामले की जानकारी जुटाने पहुंचे एक पत्रकार पर मारपीट और गंभीर हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है।

शिकायत के मुताबिक, पत्रकार जब लाउंज में कथित हुक्का बार संचालन की जानकारी जुटा रहे थे, तभी संचालक सलमान और उसके साथियों इमरान गाजी, उत्सव, अरशद, आमिर, साक्षात पंडित आदि पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप है।

यह भी पढ़ें- बाइक सवार हमलावरों ने सपा के जिला सचिव की गोली मारकर हत्या

बताया गया कि घटना के बाद पत्रकार घायल अवस्था में लाउंज के बाहर सड़क पर मिले। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। घटना की सूचना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई।

जांच और कार्रवाई की मांग

घटना को लेकर पत्रकारों में नाराजगी है। पत्रकारों ने हजरतगंज पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही लाउंज में कथित हुक्का बार संचालन की भी जांच कराने की मांग उठी है।

इसे भी जानें-

फिलहाल हुक्का बार के अवैध संचालन और हमले में नामजद लोगों की भूमिका संबंधी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई और संबंधित पक्ष का बयान सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

रिपोर्ट-लखनऊ, ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *