लखनऊ | पत्रकार सत्ता ब्यूरो
श्री कृष्ण दत्त एकेडमी (Sri Krishna Dutt Academy), लखनऊ के बी.वी.ए. (B.V.A.) के सातवें सेमेस्टर के छात्र शुभम भारती को लखनऊ विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षांत समारोह में कांस्य पदक (Bronze Medal) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, रचनात्मक प्रतिभा और कला शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए प्रदान किया गया।
शुभम भारती को यह सम्मान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं लखनऊ विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रदान किया। दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
इसे भी पढ़ें- पशुओं में बीमारी पर बड़ी सफलता, मुंहपका-खुरपका पर बड़ी जीत! 11 साल में आधा से भी कम हुआ संक्रमण
शुभम भारती ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उनकी उपलब्धि से न केवल संस्थान, बल्कि कला संकाय के विद्यार्थियों में भी नई प्रेरणा का संचार हुआ है।
श्री कृष्ण दत्त एकेडमी के निदेशक मनीष सिंह ने शुभम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को नवाचार, रचनात्मकता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
यह भी देखें- प्रतिमा हटते ही बवाल! देवरिया में पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने, देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद
बी.वी.ए. विभाग के शिक्षकों के अनुसार, शुभम भारती प्रारंभ से ही चित्रकला, डिज़ाइन और रचनात्मक अभिव्यक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।




