भदोही नामकरण पर मायावती की प्रतिक्रिया, संत रविदास नगर’ पर मायावती ने BJP को कहा धन्यवाद

संत रविदास नगर पर मायावती ने जताया आभार

लखनऊ | पत्रकार सत्ता ब्यूरो
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भदोही का नाम पुनः संत रविदास नगर किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए भाजपा सरकार का आभार व्यक्त किया है।

मायावती ने कहा कि संत रविदास सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के प्रतीक रहे हैं। उनके नाम पर जिले का नाम बहाल करना समाज की भावनाओं के अनुरूप कदम है।

यह भी देखें- पशुओं में बीमारी पर बड़ी सफलता, मुंहपका-खुरपका पर बड़ी जीत! 11 साल में आधा से भी कम हुआ संक्रमण

हाल के दिनों में भदोही के नाम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज रही है। ऐसे माहौल में मायावती का सरकार के निर्णय का समर्थन करना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- पशुओं में बीमारी पर बड़ी सफलता, मुंहपका-खुरपका पर बड़ी जीत! 11 साल में आधा से भी कम हुआ संक्रमण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *