चुनाव से पहले सुरक्षा बढ़ी, 11 मंत्रियों को भी जैकेट; केंद्र की सलाह पर सरकार का फैसला
ज़मीर हैदर। पत्रकार सत्ता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने अखिलेश यादव, मायावती समेत 44 नेताओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। इन नेताओं को सुरक्षा के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा योगी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों को भी जैकेट दी गई है।
जानकारी के मुताबिक कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और नंद गोपाल गुप्ता नंदी को बुलेट प्रूफ जैकेट मिल चुकी है। बताया गया है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब Y श्रेणी से लेकर Z+ सुरक्षा प्राप्त नेताओं को भी बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई गई हैं।
इसे भी पढ़ें- राहुल के आक्रामक तेवरों के आगे झुकी पुलिस, चार घंटे के धरने के बाद दर्ज हुई FIR
यह कदम केंद्रीय गृह मंत्रालय की सलाह के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने उठाया है। विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की सुरक्षा को लेकर सरकार के इस फैसले को अहम माना जा रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम
बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने का फैसला ऐसे समय में हुआ है जब प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। सरकार की ओर से सुरक्षा प्राप्त नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद यह कदम उठाया गया है।
इसे भी जानें- वंदे मातरम् पर राजनीति ठीक नहीं, जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें सरकारें: मायावती
हालांकि, 44 नेताओं में किन-किन नेताओं को जैकेट उपलब्ध कराई गई है और सभी को जैकेट कब तक मिलेंगी, इसकी विस्तृत सूची अभी सामने नहीं आई है।
रिपोर्ट: ज़मीर हैदर, लखनऊ ब्यूरो




