भारतीय मजदूर संघ ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन, मजदूर हितों की मांगें उठाईं

आठवें वेतन आयोग, न्यूनतम वेतन, पेंशन और संविदा कर्मियों के नियमितीकरण समेत कई मांगें उठाईं

निर्भय सिंह। पत्रकार सत्ता
पत्रकार सत्ता न्यूज | बरेली। भारतीय मजदूर संघ की जिला एवं महानगर इकाई ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में सभा के बाद रैली निकालकर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित दो ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे। संगठन ने मजदूरों और कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की।

संघ के प्रभारी राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि मांगों में आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू करने, आशा-आशा संगिनियों का मानदेय बढ़ाने, आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियमित करने और न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये करने की मांग प्रमुख है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और पावर कॉरपोरेशन के संविदा कर्मियों को रिक्त पदों के अनुसार नियमित करने तथा पटरी-रेहड़ी दुकानदारों को उचित स्थान देने की मांग भी उठाई गई।

भारतीय मजदूर संघ ने बरेली में निकाली रैली

इसे भी देखें- लखनऊ के राजाजीपुरम में सड़क पर गिरा विशाल नीम का पेड़, बड़ा हादसा टला

भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख ओपीएन तिवारी ने EPS-95 के तहत न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 7,500 रुपये प्रतिमाह करने तथा पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की। जिला अध्यक्ष गिरीश पांडे ने समान काम के लिए समान वेतन और न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की मांग रखी।

जिला मंत्री नरेश कुमार सिंह ने बैंकों में पांच दिन कार्य व्यवस्था लागू करने और लेबर कोड में मजदूर विरोधी प्रावधानों में संशोधन की मांग की। वहीं महानगर महामंत्री नंदन सागर ने ई-रिक्शा व ऑटो चालकों के लिए स्टैंड तथा NHM संविदा कर्मियों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

इसे भी जाने- लखनऊ के राजाजीपुरम में सड़क पर गिरा विशाल नीम का पेड़, बड़ा हादसा टला

महानगर अध्यक्ष मनोज सिंह ने ऊर्जा विभाग के कर्मचारियों के उत्पीड़न को समाप्त करने तथा पत्रकारों और श्रमजीवी पत्रकारों को सुरक्षा, बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा देने की मांग की। सभा के बाद रैली जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंची, जहां दोनों ज्ञापन सौंपे गए।

रिपोर्ट: वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *