लखनऊ के राजाजीपुरम में सड़क पर गिरा विशाल नीम का पेड़, बड़ा हादसा टला

राजाजीपुरम में सड़क पर गिरा विशाल नीम का पेड़

राजाजी पुरम ई-ब्लॉक मार्केट के मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित, जर्जर पेड़ों की छंटाई को लेकर उठे सवाल

विजय सिंह। पत्रकार सत्ता न्यूज
लखनऊ। रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच मंगलवार को राजाजीपुरम के ई-ब्लॉक मार्केट मुख्य मार्ग पर ई-3993 के सामने विशाल नीम का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई व्यक्ति या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों में नाराजगी देखी गई। व्यापारी नेता शैलेश बाजपेई ‘शीलू’ ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई बड़े पेड़ लंबे समय से छंटाई और देखरेख के अभाव में खतरनाक स्थिति में पहुंच चुके हैं।

उन्होंने कहा कि पेड़ों की छंटाई या कटान के लिए शिकायत करने पर कभी नगर निगम तो कभी वन विभाग की जिम्मेदारी बताई जाती है। विभागों के बीच समन्वय के अभाव में समस्या बनी हुई है।

इसे भी देखें- लोन वसूली में गुंडागर्दी पर RBI की सख्ती, रिकवरी एजेंट नहीं कर सकेंगे मनमानी

स्थानीय नागरिकों ने राजाजीपुरम में जर्जर, सूखे और खतरनाक पेड़ों का तत्काल सर्वे कराने तथा जरूरत के अनुसार छंटाई की कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो बारिश और तेज हवाओं के दौरान बड़ा हादसा हो सकता है।
रिपोर्ट : विजय सिंह, लखनऊ ब्यूरो

इसे भी देखें- बारिश में सड़क पर उतरी जेन-अल्फा, चंद्रशेखर आजाद बोले- ‘जियो जेन-अल्फा!’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *