पारा के सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने शिक्षकों की कमी और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ उठाई आवाज
पत्रकार सत्ता ब्यूरो
लखनऊ। पारा स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राएं सोमवार सुबह करीब छह बजे मूसलाधार बारिश के बीच विद्यालय की व्यवस्थाओं के खिलाफ सड़क पर उतर आईं। छात्राओं ने शिक्षकों की कमी, खराब भोजन और समय पर इलाज नहीं मिलने जैसी समस्याओं को लेकर विरोध जताया।
छात्राओं के प्रदर्शन पर आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने एक्स पर पोस्ट कर उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जिस उम्र में जेन-अल्फा बच्चों के हाथों में किताबें और सपने होने चाहिए, उस उम्र में वे अपने शिक्षा अधिकार और भविष्य के लिए सड़क पर संघर्ष करने को मजबूर हैं।
इसे भी पढ़ें- बरेली : जिला कारागार में शहीद खान बहादुर खां को श्रद्धांजलि
आजाद ने छात्राओं की शिकायतों को गंभीर बताते हुए सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों पर शिक्षा व्यवस्था की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद ठोस कदम नहीं उठाया गया।
इसे भी पढ़ें- Lucknow : जेन अल्फा सड़क पर उतरी तो दुबग्गा क्षेत्र में मचा हड़कंप, शिक्षकों की कमी पर छात्राओं ने खोला मोर्चा
चंद्रशेखर आजाद ने अपने पोस्ट का अंत “जियो जेन-अल्फा!” के नारे के साथ किया।




