निर्भय सक्सेना । पत्रकार सत्ता
बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कारागार बरेली में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद खान बहादुर खां के स्मृति स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जेल अधीक्षक आलोक कुमार शुक्ला ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर कारागार सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुलिस महानिदेशक कारागार उत्तर प्रदेश पी.सी. मीना, आईपीएस की ओर से जिला कारागार में तैनात राघवेंद्र सिंह वर्मा, उप जेलर और राजीव त्यागी, वरिष्ठ सहायक को प्रशस्ति चिन्ह रजत एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इसे भी जाने- यूपी में दलित वोटों का असली हकदार कौन? मायावती की बसपा बनाम चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी
जेल अधीक्षक आलोक कुमार शुक्ला ने निर्धारित दायित्वों का तत्परता से निर्वहन करने पर देवदत्त उप जेलर, राहुल मिश्रा कनिष्ठ सहायक, सुरेश चंद्र हेड जेल वार्डर, रामगोपाल सिंह हेड जेल वार्डर, अजीत कुमार जेल वार्डर, देवेश कुमार उपाध्याय जेल वार्डर, अशोक कुमार शुक्ला जेल वार्डर और रीना महिला जेल वार्डर को प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इसे भी पढ़ें- मोदी की डिग्री पर फिर सवाल, क्या इस बार फंसेंगे पीएम मोदी? 20 अगस्त को हाईकोर्ट में सुनवाई
कार्यक्रम में जिला कारागार के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, बरेली




