कार्यकारिणी बैठक में उद्योग-व्यापार जगत को नई तकनीक और निवेश की जानकारी देने पर बनी सहमति
निर्भय सक्सेना । पत्रकार सत्ता
बरेली। सैन्ट्रल यूपी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन, बरेली की कार्यकारिणी बैठक होटल ओबेरॉय आनंद में हुई। बैठक में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और आईपीओ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सितंबर के मध्य में सेमिनार आयोजित कराने के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा हुई।
चैम्बर अध्यक्ष राजीव सिंघल ने कहा कि सेमिनार के माध्यम से व्यापारियों एवं उद्यमियों को एआई के व्यावसायिक उपयोग, बदलती तकनीक, निवेश तथा आईपीओ से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि तकनीकी क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलाव और व्यवसाय के नए अवसरों को देखते हुए उद्योग एवं व्यापार जगत के लिए इन विषयों की जानकारी बेहद उपयोगी है।
इसे भी पढ़ें- नशे में एसआई ने युवक को पीटा, कार तोड़ी और ₹15 हजार छीनकर फेंके? वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू

उन्होंने कहा कि चैम्बर का उद्देश्य उद्योग एवं व्यापार जगत की समस्याओं को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाने के साथ-साथ सदस्यों को उपयोगी जानकारी, मार्गदर्शन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की।
नए सदस्यों को दिलाई सदस्यता
बैठक का संचालन चैम्बर सचिव शरद अग्रवाल ने किया। उन्होंने पिछली कार्यकारिणी सभा के कार्यवृत्त से सदस्यों को अवगत कराया। बैठक में कुछ नए सदस्यों को सदस्यता भी दिलाई गई। सचिव ने कहा कि अधिक से अधिक प्रतिष्ठित उद्योग एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों को चैम्बर से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाया जाना चाहिए।
यह भी जानें- अमरीकी टेक्सास में बढ़ते इस्लामी क़दम : क्या है विरोध का कारण -भाग 2
पिछले कार्यक्रमों की रिपोर्ट पेश
अध्यक्ष राजीव सिंघल ने पिछली अवधि में आयोजित कार्यक्रमों की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं ज्वाइंट क्लब के बीच डे-नाइट क्रिकेट मैच, एक्सीलेंस अवार्ड समारोह, सरकारी विभागों की सहभागिता से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर पैनल डिस्कशन तथा सावन माह में कांवरियों को निशुल्क हेलमेट वितरण कैंप का उल्लेख किया गया।
सदस्यों ने भविष्य के कार्यक्रमों को और प्रभावी एवं उपयोगी बनाने के लिए सुझाव दिए। इस बात पर जोर दिया गया कि चैम्बर के आयोजनों का सीधा लाभ उद्योग एवं व्यापार जगत को मिले।
4 नवंबर को दिवाली कार्यक्रम पर सहमति
बैठक में प्रशासन के अवार्ड समारोह को लेकर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने प्रशासन और उद्योग-व्यापार जगत के बीच बेहतर समन्वय को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों को उपयोगी बताया।
वर्ष के शेष चार महीनों के प्रस्तावित कार्यक्रमों एवं कैलेंडर पर भी विचार-विमर्श हुआ। आगामी बैठकों, सेमिनारों और अन्य गतिविधियों की प्राथमिकताएं तय करने पर चर्चा हुई। साथ ही 4 नवंबर को दिवाली कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी।
इसे भी देखें- लखनऊ में चारों दिशाओं में बने कैटल कॉलोनी, पशुपालकों के लिए आधुनिक सुविधाओं की मांग
बैठक में अजय शुक्ला, एसके सिंह, डॉ. केशव कुमार अग्रवाल, घनश्याम खंडेलवाल, सीए कपिल वैश्य, अनूप अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, संजय रेक्रीवाल, राजेश गुप्ता, सुनीत मूना, राहुल अग्रवाल, डॉ. महेंद्र सिंह बासु, अमित अग्रवाल, प्रशांत गोयल, संदीप टंडन, आलोक कुमार, राजेश तनेजा, सीए मोहित वैश्य, पुनीत सक्सेना, सीएस अंकित अग्रवाल, सुधीर गुप्ता एवं संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट : निर्भय सक्सेना, बरेली ब्यूरो




