निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर में 150 लोगों का परीक्षण

लखनऊ में निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर, 150 लोगों का हुआ परीक्षण

निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर में 150 लोगों का परीक्षण

पत्रकार सत्ता। डिजिटल डेस्क
लखनऊ। श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन प्रा. लि. की ओर से 19 अगस्त 2026 को कान्हा मेडिकल्स, खरगापुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक किया गया।

शिविर में वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा परामर्शदाता डॉ. अजय शर्मा ने मरीजों का निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण किया। इसके साथ ही श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन प्रा. लि. की ओर से रोगियों को आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं।

इसे भी पढ़ें- पारा में अवैध डेयरियों के खिलाफ फिर चला अभियान, पिंक सिटी में कई थानों की पुलिस और नगर निगम टीम तैनात

शिविर में करीब 150 लोगों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करने के साथ जरूरतमंदों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराना था। यह जानकारी लोकतंत्र सेनानी कल्याण मंच के कार्यालय प्रमुख अनूप कुमार मिश्रा ने दी

यह भी देखें- सद्भावना दिवस पर राजीव गांधी को नमन, वीर भूमि पहुंचे सोनिया-राहुल-प्रियंका और खड़गे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *