यूपी के स्कूलों में शिक्षकों की कमी पर सीएम योगी सख्त

यूपी स्कूलों में शिक्षकों की कमी

स्कूलों की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा के निर्देश, छात्रों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराने पर जोर

ज़मीर हैदर । पत्रकार सत्ता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी और छात्रों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक संस्थानों की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने और कमियां मिलने पर उन्हें तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की कमी के साथ ही भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी को दूर करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं बेहतर हों और विद्यार्थियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। बच्चों की पढ़ाई किसी भी स्तर पर प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

यह भी देखें- शिया पीजी कॉलेज में एलएलबी की मेरिट सूची जारी, 24 अगस्त तक फीस जमा करने का मौका

अधिकारियों को स्कूलों की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने के साथ मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति देखने के निर्देश दिए गए हैं। छात्रों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका समाधान कराने और लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय करने को भी कहा गया है।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग में स्कूलों की व्यवस्थाओं और शिक्षकों की उपलब्धता की निगरानी और तेज होने की संभावना है।

इसे भी जानें-  शिया पीजी कॉलेज में एलएलबी की मेरिट सूची जारी, 24 अगस्त तक फीस जमा करने का मौका

रिपोर्ट: ज़मीर हैदर, लखनऊ ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *