राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस के प्रदर्शन ऐलान, 7 जुलाई को पूरे प्रदेश में निकलेगी ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’

डॉ. सीपी राय ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का पक्ष रखा

कांग्रेस ने हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच, ट्रस्ट भंग करने और शंकराचार्यों व संतों को जिम्मेदारी सौंपने की मांग उठाई

पत्रकार सत्ता। लखनऊ ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री डॉ. सीपी राय ने बताया कि अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं और चोरी के मामले ने करोड़ों रामभक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मत है कि पूरे प्रकरण की उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

डॉ. सीपी राय ने कहा कि पार्टी की मांग है कि वर्तमान ट्रस्ट को तत्काल भंग कर मंदिर के संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी चारों पीठों के पूज्य शंकराचार्यों तथा श्रीराम मंदिर के सम्मानित महंतों को सौंपी जाए, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास पुनः स्थापित हो सके।

इसे भी पढ़ें- एक्स-रे मशीन खरीद में 100 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, AAP ने दिल्ली सरकार को घेरा

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश की सभी जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटियों को परिपत्र जारी कर 7 जुलाई को सभी जनपदों में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटियों के संयुक्त तत्वावधान में ‘चढ़ावा चोरों से मुक्ति के लिए सद्बुद्धि पदयात्रा’ आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा का समापन संबंधित जनपद के किसी प्रमुख धार्मिक स्थल पर किया जाएगा।

यह भी जाने- राम मंदिर दानराशि मामले पर जयराम रमेश बोले- ‘राम के नाम पर बड़ा धोखा हुआ’

डॉ. सीपी राय के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य चढ़ावे से जुड़े विवाद पर निष्पक्ष जांच की मांग उठाना तथा श्रद्धालुओं की भावनाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करना है।

यह समाचार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री डॉ. सीपी राय द्वारा जारी आधिकारिक बयान पर आधारित है। इसमें व्यक्त मांगें और आरोप कांग्रेस पार्टी के हैं। मामले में संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया और जांच एजेंसियों की प्रक्रिया अलग विषय है।

इसे भी देखें-राम मंदिर चंदा विवाद पर बृजभूषण शरण सिंह का पुराना बयान फिर वायरल, सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *