पत्रकार सत्ता ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली सरकार पर एक्स-रे मशीनों की खरीद में करीब 100 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। पार्टी ने दावा किया कि सरकार ने शुरुआत में केवल 2 पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों की खरीद के लिए टेंडर जारी किया था, लेकिन टेंडर आवंटित होने के बाद मशीनों की संख्या बढ़ाकर 448 कर दी गई।
AAP का आरोप है कि जिन पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों की कीमत अन्य अस्पतालों में करीब 10 लाख रुपये है, उन्हें दिल्ली सरकार ने 33 लाख रुपये प्रति मशीन की दर से खरीदा। पार्टी ने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इसे भी पढ़ें- वीर गुर्जर धन सिंह कोतवाल के बलिदान दिवस पर विनय रतन सिंह ने दी श्रद्धांजलि
हालांकि, दिल्ली सरकार की ओर से इन आरोपों पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इसलिए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।




