वीर गुर्जर धन सिंह कोतवाल के बलिदान दिवस पर विनय रतन सिंह ने दी श्रद्धांजलि

वीर गुर्जर धन सिंह कोतवाल को विनय रतन सिंह की श्रद्धांजलि | पत्रकार सत्ता

पत्रकार सत्ता। जिला ब्यूरो
मेरठ/नई दिल्ली। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति के महानायक वीर गुर्जर धन सिंह कोतवाल के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में विनय रतन सिंह ने कहा कि 10 मई 1857 को मेरठ से असंख्य क्रांतिकारियों के साथ ऐतिहासिक क्रांति का शंखनाद करने वाले देशभक्त वीर गुर्जर धन सिंह कोतवाल का देश सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें- राम मंदिर चंदा विवाद पर बृजभूषण शरण सिंह का पुराना बयान फिर वायरल, सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

उन्होंने अपने संदेश में वीर धन सिंह कोतवाल को शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *