छात्रों के समर्थन में हाईकोर्ट के वकील सड़कों पर उतरे

लखनऊ वकील सत्याग्रह मार्च

पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में सत्याग्रह मार्च, अधिवक्ताओं ने कहा न्याय और जवाबदेही तय हो

पत्रकार सत्ता ब्यूरो
लखनऊ। प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में राजधानी लखनऊ में अधिवक्ताओं ने सत्याग्रह मार्च निकालकर छात्रों के प्रति एकजुटता जताई। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने दावा किया कि शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है और अब कानून से जुड़े लोग भी छात्रों के अधिकारों की लड़ाई में खुलकर सामने आ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अनुसार गांधीवादी अधिवक्ता विचार मंच के बैनर तले उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं ने राजधानी लखनऊ में विशाल सत्याग्रह मार्च निकाला। मार्च उच्च न्यायालय के गेट नंबर छह से प्रारंभ होकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहे से होते हुए गेट नंबर सात तक पहुंचा।

लखनऊ वकील सत्याग्रह मार्च
लखनऊ में छात्रों के समर्थन में हाईकोर्ट वकीलों का सत्याग्रह मार्च

मार्च में शामिल अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। छात्रों की शांतिपूर्ण आवाज को बल प्रयोग से दबाने के बजाय निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

इसे भी देखें-छात्रों के समर्थन में 26 जुलाई को मुंबई मार्च राज ठाकरे की उपद्रवियों को चेतावनी, मनसे और शिवसेना यूबीटी का संयुक्त प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। पार्टी ने कहा कि युवाओं के अधिकारों और न्याय की लड़ाई सड़क से लेकर अदालत तक जारी रहेगी।

इसे भी जानें- चंद्रशेखर का आरोप, यूपी में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात

मार्च में दिलीप कुमार मिश्रा, आमिर हैदर, इन्द्रमणि पांडेय, सुनील कुमार सिंह, साइमा खान, मनोज कुमार मिश्रा, जलील अहमद, सत्यप्रकाश पाण्डेय, विकास वर्मा, अजय यादव, साधना प्रभात मिश्रा, राजा बाबू यादव, प्रिया भारती सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *