बेगरिया लिंक रोड से अवध एनक्लेव होते हुए विशाल सिटी गेट तक होगा निर्माण, आंतरिक गलियों को भी जोड़ा जाएगा
विजय सिंह । पत्रकार सत्ता
लखनऊ। कन्हैया माधवपुर द्वितीय वार्ड में बेगरिया लिंक रोड से अवध एनक्लेव होते हुए विशाल सिटी गेट तक तथा आंतरिक गलियों से राजा जनरल स्टोर तक सड़क और नाली निर्माण कार्य का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। करीब एक करोड़ 30 लाख 25 हजार रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्य का उप विजेता अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने विधिवत पूजन-अर्चन कर नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
यह भी देखें- पत्रकार सत्ता 23 सितम्बर E-पेपर, 2026 का अंक
इस अवसर पर अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क और नाली निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन के साथ जल निकासी की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
कार्यक्रम में महानगर महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा मोहम्मद अनीस, पूर्व पार्षद प्रत्याशी प्रमोद प्रजापति, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा सत्या, डॉ. मनमोहन, अधिवक्ता मोहम्मद मक्की, अधिवक्ता गयासुद्दीन, इम्तियाज, पवन पटेल, मोहम्मद रेहान, शशिकांत श्रीवास्तव, अधिवक्ता शोएब मिर्जा, मुक्का रावत, संतोष रावत, शशि रावत, सरोज रावत, कृष्ण कुमार मौर्या सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट, लखनऊ




