ज़मीर हैदर । पत्रकार सत्ता
लखनऊ। ऐशबाग विद्युत उपकेंद्र से शनिवार, 19 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित किया जाना प्रस्तावित है। इसके चलते ऐशबाग जलकल से जुड़े क्षेत्रों में शनिवार शाम की पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है।
जलकल विभाग के अनुसार ऐशबाग जलकल से जुड़े लालबाग, कैसरबाग, मौलवीगंज, माल एवेन्यू, हजरतगंज के आंशिक क्षेत्र, लाटूश रोड, नाका हिंडोला, चारबाग, यहियागंज, ऐशबाग, भदेंवा, मोतीनगर, आर्यनगर, गढ़ी कनौरा, करेहटा, अंबेडकर नगर, छितवापुर, मनकामेश्वर, बाबूगंज के आंशिक क्षेत्र, निशातगंज/न्यू हैदराबाद तथा फैजाबाद रोड आदि क्षेत्रों में शाम की जलापूर्ति प्रभावित रह सकती है।
इसे भी पढ़ें- राजाजीपुरम में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा 20 सितंबर से
इसी प्रकार बालागंज जलकल से जुड़े चौक, सआदतगंज, कश्मीरी मोहल्ला, दौलतगंज, ठाकुरगंज, कैंपवेल रोड, कन्हैय्या माधवपुर, खदरा-मुसाहिबगंज, इकबाल नगर खंती, पूर्वी देवी मंदिर ठाकुरगंज, गुफ्तीगंज, बालागंज, अहमदगंज पजावा, गऊघाट और राजाजीपुरम सहित क्षेत्रों में भी शाम की पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना जताई गई है।
नगर निगम जलकल विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि 19 सितंबर की सुबह होने वाली जलापूर्ति के दौरान अपनी आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण कर लें, ताकि शाम को जलापूर्ति प्रभावित होने पर परेशानी का सामना न करना पड़े।
यह भी देखें- 50 करोड़ की मानहानि का मुकदमा: पतंजलि के घी को लेकर ब्रजभूषण शरण सिंह के बयान पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई
विभाग ने विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण जलापूर्ति प्रभावित रहने से नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
ब्यूरो रिपोर्ट, लखनऊ




