AKTU में 27-28 जून को होगी SPEEDS-2026 नेशनल कॉन्फ्रेंस, पर्यावरण और आपदा विज्ञान पर जुटेंगे विशेषज्ञ

AKTU द्वारा आयोजित SPEEDS-2026 राष्ट्रीय सम्मेलन का पोस्टर

लखनऊ, (पत्रकार सत्ता न्यूज़ )। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU), लखनऊ में 27 और 28 जून 2026 को ‘Sources of Planet Energy, Environmental & Disaster Science (SPEEDS-2026): Hills Ecosystem and Human Survival’ विषय पर दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। सम्मेलन का उद्देश्य ऊर्जा, पर्यावरण, आपदा विज्ञान और पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े समकालीन मुद्दों पर वैज्ञानिक एवं अकादमिक विमर्श को बढ़ावा देना है।

इसे भी पढ़ें- सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- ‘कांग्रेस, सपा और बसपा अंधेरे में रहने के आदी थे’

कॉन्फ्रेंस के दौरान जलवायु परिवर्तन, पर्वतीय क्षेत्रों की पर्यावरणीय चुनौतियां, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, सतत विकास, आपदा जोखिम न्यूनीकरण और मानव अस्तित्व से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ अपने शोध एवं विचार साझा करेंगे। आयोजन में विभिन्न विश्वविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों और शोध संगठनों से जुड़े वैज्ञानिकों, शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के भाग लेने की संभावना है।

Hills Ecosystem and Human Survival’ विषय पर दो दिवसीय मंथन, देशभर के वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और शोधार्थियों की होगी सहभागिता

आयोजकों का उद्देश्य शोध, नवाचार और नीति निर्माण के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में उपयोगी सुझावों को बढ़ावा देना है। इस नेशनल कॉन्फ्रेंस के आयोजन में Lucknow School of Management Sciences का भी सहयोग रहेगा।

इसे भी जाने- भारतीय एथलेटिक्स अवॉर्ड्स 2025 में नीरज चोपड़ा बने ‘बेस्ट एथलीट ऑफ द ईयर’

दो दिवसीय इस अकादमिक आयोजन को पर्यावरण, ऊर्जा और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में शोध एवं ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *