एसकेडी ग्रुप की सभी शाखाओं में उत्साह से मनाया गया शिक्षक दिवस

एसकेडी ग्रुप की सभी शाखाओं में उत्साह से मनाया गया शिक्षक दिवस

शिक्षकों को सम्मानित कर भेंट किए गए विशेष उपहार, मनोरंजक खेलों और गतिविधियों ने बढ़ाया उत्साह

पत्रकार सत्ता न्यूज़
लखनऊ। एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन की सभी शाखाओं में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार ने शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सराहा।

समारोह के दौरान शिक्षकों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट योगदान एवं समर्पण के लिए शिक्षकों को सम्मानित और अभिनंदित किया गया तथा विशेष उपहार भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर हुआ एसकेडी ग्रुप

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक मनीष सिंह ने शिक्षकों से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के चरित्र, आत्मविश्वास और भविष्य के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन की सही दिशा भी देते हैं।

इस अवसर पर एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन की उपनिदेशिका निशा सिंह एवं सहायक निदेशिका कुसुम बत्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण और योगदान की सराहना की।

इसे भी जानें- पत्रकार सत्ता, 05 सितम्बर E-पेपर, 2026 का अंक

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार में उत्साह और सौहार्द का माहौल रहा। आयोजन ने शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच सम्मान एवं आत्मीयता के संबंध को और मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *