प्रमोद तिवारी बोले- नई टीम कांग्रेस की विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी
नदीम वक़ार । पत्रकार सत्ता
लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के पुनर्गठन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने अंशू अवस्थी समेत नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
प्रमोद तिवारी ने कहा कि मीडिया संगठन का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई मीडिया टीम कांग्रेस की विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों और जनता की आवाज को पूरे प्रदेश में मजबूती एवं प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेगी।
उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ऊर्जा और समर्पण के साथ निर्वहन करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम अपने प्रयासों से संगठन को नई मजबूती और नई दिशा प्रदान करेगी।
इसे भी जानें- ठाकुरगंज में युवक पर जानलेवा हमले का आरोप, हमलावर फरार
प्रमोद तिवारी ने अंशू अवस्थी सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के सफल, सार्थक एवं ऊर्जावान कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि मजबूत मीडिया संगठन के माध्यम से जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने और संगठन की बात को प्रदेश के लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
इसे भी देखें- 17 सितंबर से AIMPLB का ‘सेव इंडिया, सेव शरिया’ अभियान, जंतर-मंतर से होगी शुरुआत
उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए “जय कांग्रेस” का संदेश दिया।
ब्यूरो रिपोर्ट, लखनऊ




