छात्रों पर कार्रवाई को लेकर खड़गे का हमला, बोले- गृह मंत्री सदन में आकर दें जवाब

छात्रों पर कार्रवाई मामले में खड़गे का केंद्र पर हमला

“पेलट गन, आंसू गैस और लाठीचार्ज किसके आदेश पर हुआ?”

पत्रकार सत्ता ब्यूरो
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष Mallikarjun Kharge ने छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। खड़गे ने आरोप लगाया कि पिछले 15 दिनों से विपक्ष लगातार मांग कर रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री सदन में आकर छात्रों पर हुई कार्रवाई पर बयान दें, लेकिन सरकार जवाब देने से बच रही है।

खड़गे ने कहा कि विद्यार्थियों पर जिस तरह से कार्रवाई की गई, उसमें कथित तौर पर पेलट गन, आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि यह सब किसके निर्देश पर हुआ और इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार को खुद आगे आकर इस मामले में बयान देना चाहिए था, लेकिन गृह मंत्री सदन में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक जवाबदेही से बचने की कोशिश बताया।

राज्यसभा सभापति द्वारा संसदीय कार्य मंत्री को विपक्ष की मांग से गृह मंत्री को अवगत कराने के निर्देश पर खड़गे ने धन्यवाद जताया। उन्होंने कहा कि अब सरकार को सदन में यह स्पष्ट करना होगा कि छात्रों पर बल प्रयोग क्यों किया गया।

यह भी पढ़ें- मदरसों को आतंकवाद का अड्डा बताना सांप्रदायिकता की पराकाष्ठा: मौलाना अरशद मदनी

खड़गे ने कई सवाल उठाते हुए कहा कि बैरिकेड पर करंट लगाने, कील लगी लाठियों के इस्तेमाल, सादे कपड़ों में छात्रों की पिटाई और सुरक्षा बलों द्वारा लाठीचार्ज के आदेश देने वालों की जानकारी देश को दी जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन वापस लेने के बाद भी छात्रों और उनके परिवारों को कथित रूप से परेशान किया जा रहा है। खड़गे ने मांग की कि गृह मंत्री सदन में आकर पूरे मामले पर जवाब दें और जिम्मेदारी स्वीकार करें।

इसे भी देखें- पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद के निधन की खबर, शौकत अली ने जताया शोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *