पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद के निधन की खबर, शौकत अली ने जताया शोक

पूर्व सांसद अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद का सड़क हादसे में निधन

झांसी के पास हुए सड़क हादसे के बाद सोशल मीडिया पर शोक संदेश, कई लोगों ने जताई संवेदना

पत्रकार सत्ता न्यूज़
प्रयागराज/झांसी। पूर्व सांसद अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद का झांसी के पास हुए एक सड़क हादसे में निधन हो गया। घटना की सूचना सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

एआईएमआईएम उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शोक संदेश जारी करते हुए अबान अहमद के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

इसे भी जानें- मंडल’ के मुद्दे पर चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दांव, 7 अगस्त से ‘मंडल जन चेतना आंदोलन’ की शुरुआत

घटना के संबंध में फिलहाल विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के कारणों और अन्य परिस्थितियों की जानकारी संबंधित एजेंसियों द्वारा जुटाई जा रही है। अबान अहमद के निधन की खबर से उनके परिचितों और समर्थकों में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें- ट्राई ने सेवा गुणवत्ता नियमों में संशोधन का मसौदा जारी, 26 अगस्त तक मांगीं टिप्पणियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *