पंडित राधेश्याम की 63वीं पुण्यतिथि पर गोष्ठी और सम्मान समारोह, सैटेलाइट बस अड्डे का नामकरण करने की उठी मांग
निर्भय सक्सेना। पत्रकार सत्ता
बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में प्रख्यात कथावाचक पंडित राधेश्याम की 63वीं पुण्यतिथि पर पंडित राधेश्याम स्मृति भवन में गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वक्ताओं ने पंडित राधेश्याम कथावाचक को खड़ी बोली में रामायण लिखने वाला प्रमुख रचनाकार और हिंदी रंगमंच का सशक्त हस्ताक्षर बताया।
मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने कहा कि पंडित राधेश्याम कथावाचक ने साहित्य और हिंदी रंगमंच के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर पंडित राधेश्याम पर अनेक आलेख एवं साहित्य की रचना करने वाले साहित्यकार डॉ. नितिन सेठी को पंडित राधेश्याम कथावाचक सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा, पंडित राधेश्याम के प्रपौत्र संजय शर्मा और विक्रम भार्गव ने हार, शाल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया।
इसे भी देखें- ग्रेटर बरेली के 11 सेक्टरों को मिले धार्मिक पर्वतों के नाम
विक्रम भार्गव ने पंडित राधेश्याम के जीवन और साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला। कवि इंद्र देव त्रिवेदी और रमेश गौतम ने सैटेलाइट बस अड्डे का नाम पंडित राधेश्याम कथावाचक के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अनिल मिश्र रहे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रमेश गौतम ने की। विशिष्ट अतिथि सुरेश बाबू मिश्रा रहे। कार्यक्रम में प्रकाश चंद्र सक्सेना, निर्भय सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना, डॉ. सुरेश रस्तोगी, उमेश चंद्र गुप्ता, गंगा राम पाल और डॉ. शिफालिका सचिन भारतीय सहित साहित्यकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन एवं आभार सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें- किरण फाउंडेशन ने विद्या मंदिर गर्ल्स स्कूल में बांटी स्टेशनरी और खाद्य सामग्री
रिपोर्ट: निर्भय सक्सेना, बरेली ब्यूरो




