कई जिलों पुलिस कमिश्नरेट पीएसी रेलवे और विशेष इकाइयों में नई तैनाती
लखनऊ। पत्रकार सत्ता
उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत पुलिस मुख्यालय ने पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के 111 अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में जनपदों, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी, एसएसएफ, रेलवे पुलिस, एलआईयू, प्रशिक्षण संस्थानों तथा विशेष शाखाओं में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्थानांतरण सूची के अनुसार सुनील कुमार सिंह को मुरादाबाद से गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। अरुण कुमार शुक्ल को भदोही से बिजनौर, मुकेश कुमार त्यागी को सहारनपुर से 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद, जावेद इकबाल खान को खीरी से 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र तथा रणवीर सिंह यादव को बागपत से शाहजहांपुर भेजा गया है। राम किशन को बाराबंकी से गाजियाबाद कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त, वीर सेन सिंह को बलरामपुर में नई जिम्मेदारी तथा अमित प्रताप सिंह को एएनटीएफ लखनऊ से बहराइच तैनात किया गया है। शिव ठाकुर को सहारनपुर से मेरठ, दुष्यंत सिंह को विशेष शाखा शाहजहांपुर से एलआईयू प्रयागराज कमिश्नरेट तथा प्रदीप कुमार शर्मा को मथुरा से एलआईयू कानपुर नगर भेजा गया है।
इसे भी देखें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों पर लगे केस वापस लेने होंगे !
इसी क्रम में संदीप कुमार राय को अयोध्या से प्रयागराज कमिश्नरेट, सतेन्द्र भूषण तिवारी को बस्ती से मऊ, अंकित कुमार को सीआईडी मुख्यालय लखनऊ से कानपुर नगर कमिश्नरेट, भरत कुमार सोनकर को सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ से बुलंदशहर तथा मंजरी राव को मिर्जापुर से बलिया भेजा गया है। शिल्पा वर्मा को गोंडा से कन्नौज, विकास प्रताप सिंह चौहान को हाथरस से सहारनपुर, आशीष नाथ सिंह को गाजीपुर से बदायूं, विजय कुमार पाण्डेय को गोंडा से बलरामपुर तथा अशोक कुमार सिंह को संतकबीरनगर से रेलवे गोरखपुर में तैनाती मिली है।
इसे भी जानें- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्र आंदोलन के दबाव के बीच लिया बड़ा फैसला
इसके अलावा विजय शंकर यादव को बाराबंकी से रायबरेली, रंजना सचान को मथुरा से देवरिया, देशराज सिंह को शामली से आजमगढ़, भुवनेश्वर सिंह को बहराइच से सोनभद्र, संजय कुमार सिंह को एटा से रामपुर, धर्मेंद्र सिंह यादव को 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ से पुलिस अकादमी मुरादाबाद तथा अजीत रोरिया को पुलिस अकादमी मुरादाबाद से 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद भेजा गया है। महमूद अली को हरदोई से सहारनपुर, प्रकाश चंद्र अग्रवाल को मेरठ से 2वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर तथा सुनील कुमार को ललितपुर से गाजियाबाद कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया छात्रों की बड़ी जीत
आदेश में कई अन्य अधिकारियों को भी मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, आगरा, लखनऊ, झांसी, फतेहपुर, पीलीभीत, रायबरेली, गाजीपुर, संभल, गोरखपुर, बरेली, मुजफ्फरनगर, हाथरस, बदायूं, उन्नाव, जालौन, महोबा, बलरामपुर, बाराबंकी, चंदौली, लखीमपुर, कन्नौज, मऊ, बस्ती, अयोध्या और अन्य जनपदों सहित पीएसी, एसएसएफ, रेलवे पुलिस, एलआईयू, साइबर मुख्यालय तथा प्रशिक्षण संस्थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस मुख्यालय ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।




