520 मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स दे रहीं आपात इलाज, टीकाकरण और जांच की सुविधा
पत्रकार सत्ता ब्यूरो
लखनऊ। प्रदेश के पशुपालकों को अब पशुओं के इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। पशुपालन विभाग ने पशु चिकित्सा सेवाओं को और आसान बनाने के लिए 1962 टोल-फ्री हेल्पलाइन शुरू की है। इसके माध्यम से पशुपालक अपने पशुओं के लिए घर बैठे आपात चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
प्रदेश में संचालित 520 मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स (MVU) द्वारा पशुपालकों के द्वार तक पहुंचकर आपात इलाज, टीकाकरण, जांच और आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- पूर्व आईपीएस डॉ. बी.पी. अशोक कांग्रेस में शामिल, राहुल गांधी के नेतृत्व में काम करने का लिया संकल्प
डाॅ. इति मिश्रा, उपनिदेशक यूएमबी सेल ने बताया कि “1962 हेल्पलाइन के माध्यम से पशुपालकों को समय पर पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स के जरिए पशुओं को उनके स्थान पर ही इलाज, टीकाकरण और जांच की सुविधा मिल रही है। पशुपालक सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक टोल-फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।”
इसे भी देखें- सिद्धार्थनगर में नकली अंग्रेजी शराब गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक पशुपालक तक बेहतर पशु स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।




