रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों की कलाई पर बंधी स्नेह और सम्मान की राखी

रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, दिखा स्नेह और सम्मान

भारतीय जन सेवा समिति की महिला सदस्यों ने थाना तालकटोरा पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

विजय सिंह। पत्रकार सत्ता
लखनऊ। रक्षाबंधन के अवसर पर भारतीय जन सेवा समिति की महिला सदस्यों ने थाना तालकटोरा पहुंचकर पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। महिलाओं ने थाना प्रभारी कुलदीप दुबे सहित पुलिसकर्मियों के माथे पर तिलक लगाया, राखी बांधी और मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।

महिलाओं की इस आत्मीय पहल से थाना परिसर में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का माहौल बन गया। पुलिसकर्मियों ने भी समिति की सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए पहल की सराहना की।

यह भी पढ़ें- किरण फाउंडेशन ने विद्या मंदिर गर्ल्स स्कूल में बांटी स्टेशनरी और खाद्य सामग्री

थाना प्रभारी कुलदीप दुबे ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। समाज की ओर से पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर व्यक्त किया गया सम्मान उनका मनोबल बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों पर भी परिवार से दूर रहकर जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए तत्पर रहते हैं।

इसे भी देखें- संत रविदास जयंती पर निकली भव्य कलश वंदन यात्रा

भारतीय जन सेवा समिति के अध्यक्ष एवं व्यापारी नेता शैलेश बाजपेई ‘शीलू’ ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों पर भी समाज की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। ऐसे में उनके प्रति अपनत्व और सम्मान व्यक्त करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन सुरक्षा, विश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी देता है।

कार्यक्रम में निरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। समिति की कुसुम गुप्ता, मीना चौबे, मीरा बंसल, हेमा झा, पिंकी शर्मा, नीता द्विवेदी, नीतू सिंह, बिंदु तिवारी, सीमा सिंह एडवोकेट, लक्ष्मी सिंह, कनकलता सिंह, दीप्ति सिंह, सुषमा गुप्ता, सरोज सिंह, मिथलेश शुक्ला, प्रमिला शर्मा, सीमा सिंह, प्रिया गुप्ता, नीरू अस्थाना, आरती यादव, सरिता सोनी, वर्षा गुप्ता, कांति सिंह और माधुरी यादव समेत दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं।

इसे भी जानें- लखनऊ में हर 4 मिनट में एक शिकार, दो साल में लाखों डॉग बाइट केस
रिपोर्ट : पत्रकार सत्ता, लखनऊ ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *