संत रविदास जयंती पर निकली भव्य कलश वंदन यात्रा

संत रविदास जयंती

लखनऊ पश्चिम के पश्चिम मंडल-3 में हुआ आयोजन, सामाजिक समरसता और समानता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

विजय सिंह। पत्रकार सत्ता
लखनऊ। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक निर्देशानुसार लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पश्चिम मंडल-3 में भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपविजेता अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने किया।

यात्रा का शुभारंभ सी-ब्लॉक स्थित शिव साईं मंदिर से हुआ। श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस दौरान संत रविदास जी के आदर्शों तथा सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। यात्रा का समापन ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

इसे भी देखें- नोएडा में स्वाइन फ्लू के 120 मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

इस अवसर पर पश्चिम मंडल-3 के अध्यक्ष सोमेंद्र पाण्डेय, महामंत्री अहिबरन सिंह, पार्षद अजय दीक्षित, विनोद यादव, पूर्व पार्षद राजीव कृष्ण त्रिपाठी, नागेंद्र सिंह, राजेश मालवीय, संतोष श्रीवास्तव, डॉ. यू.एन. पाण्डेय, एस.पी. तिवारी, शैलेश बाजपेई शीलू, चारू मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव और जे.एन. भदौरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। यात्रा में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

यह भी पढ़ें-लखनऊ में हर 4 मिनट में एक शिकार, दो साल में लाखों डॉग बाइट केस

रिपोर्ट : विजय सिंह, लखनऊ ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *