जॉर्ज टाउन थाने के एक मुकदमे को लेकर जताया विरोध
पत्रकार सत्ता
प्रयागराज। प्रयागराज जिला कचहरी के बाहर मंगलवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्र हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
बताया जा रहा है कि प्रदर्शन जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र में दर्ज एक मुकदमे को लेकर किया गया। हालांकि मामले के कारण और अधिवक्ताओं की मांगों को लेकर अभी तक पुलिस अथवा जिला प्रशासन की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर होगा रामानुजन ट्रॉफी ब्लिट्ज टूर्नामेंट
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन की स्थिति और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा थी।




