पत्रकार सत्ता न्यूज़
लखनऊ । स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर श्री कृष्ण दत्त एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, वृंदावन योजना में विशेष कला प्रदर्शनी ‘माई विजन, माई ग्रीन इंडिया’ का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने हरित, सशक्त और समृद्ध भारत की अपनी कल्पना को कलात्मक अभिव्यक्ति दी।
प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रख्यात कलाकार प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने किया। इस अवसर पर एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक मनीष सिंह तथा हायर एजुकेशन के सहायक निदेशक नवीन कुलश्रेष्ठ मौजूद रहे।
इसे भी देखें- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर चित्रकला प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम
विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित भारत, सशक्त भारत और समृद्ध भारत की परिकल्पना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी रचनाओं में शुद्ध पर्यावरण, टिकाऊ विकास और नेट जीरो भारत की दिशा में आगे बढ़ने की आकांक्षा भी स्पष्ट दिखाई दी।
कला प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति उनकी संवेदनशील सोच की सराहना की।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में DCP पश्चिमी की क्राइम मीटिंग, अपराधियों की गिरफ्तारी और गश्त बढ़ाने के निर्देश
यह प्रदर्शनी 14 से 22 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। विद्यार्थी, अभिभावक, कला प्रेमी और शहरवासी यहां युवा पीढ़ी की प्रेरणादायी कलात्मक अभिव्यक्तियों का अवलोकन कर सकते हैं।
एकेडमी की यह पहल विद्यार्थियों में रचनात्मकता, पर्यावरणीय चेतना, जिम्मेदार नागरिकता और समग्र विकास की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।




