राहुल गांधी की टिप्पणी पर भड़के राजनाथ, बोले- लोकतंत्र की गरिमा तार-तार हुई

राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- लोकतंत्र की गरिमा तार-तार हुई

राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के बयान को बताया निंदनीय, कांग्रेस की विरासत पर भी उठाए सवाल

पत्रकार सत्ता ब्यूरो
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की विदेश नीति को लेकर की गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान को अत्यंत निम्नस्तरीय और निंदनीय बताते हुए कहा कि ऐसी भाषा स्वस्थ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे का संकेत है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने विपक्ष के नेताओं को प्रधानमंत्री या सरकार के प्रति इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते नहीं देखा। उन्होंने पूर्व नेताओं सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद लोकतांत्रिक मर्यादाओं का ध्यान रखा जाता था।

यह भी पढ़ें- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर चित्रकला प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति चाहे जितनी नाराजगी या कुंठा हो, लेकिन इस तरह की टिप्पणी स्वीकार्य नहीं हो सकती। राजनाथ सिंह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई है और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम किया है।

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस से सवाल किया कि इस तरह की भाषा और आचरण के बाद क्या पार्टी लाल-बाल-पाल, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस, राजेंद्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, पी.वी. नरसिम्हा राव और प्रणब मुखर्जी जैसे नेताओं की विरासत का दावा कर सकती है।

इसे भी देखें- नेताजी को ‘युद्ध अपराधी’ बताने पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, भाजपा से पूछा—सांसद पर कार्रवाई क्यों नहीं?

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की टिप्पणी से प्रधानमंत्री का ही नहीं, बल्कि भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा, लोकतंत्र और नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को भी ठेस पहुंची है। રાજनाथ सिंह ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर व्यक्तिगत पीड़ा भी व्यक्त की और इसे शर्मनाक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *