OBC, SC-ST छात्रों के लिए विदेश में पढ़ाई की छात्रवृत्ति योजना शुरू करने की मांग, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सीएम योगी को लिखा पत्र

चंद्रशेखर आजाद योगी सरकार

पत्रकार सत्ता | लखनऊ ब्यूरो
नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए विदेश में उच्च शिक्षा हेतु विशेष ओवरसीज स्कॉलरशिप योजना शुरू करने की मांग की है।

3 जुलाई 2026 को भेजे गए पत्र में सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि राज्य सरकार “छत्रपति शाहूजी महाराज ओवरसीज स्कॉलरशिप योजना” तथा “परम पूज्य भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ओवरसीज स्कॉलरशिप योजना” प्रारंभ करे, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विश्व के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में अध्ययन का अवसर मिल सके।

इसे भी पढ़ें- IGNOU के स्मृति व्याख्यान में बोले NCTE अध्यक्ष, शिक्षा सभी तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता

पत्र में कहा गया है कि शिक्षा सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है, लेकिन आर्थिक संसाधनों के अभाव में OBC, SC एवं ST वर्ग के अनेक मेधावी छात्र-छात्राएं विदेशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं।

इसे भी जाने- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर SKD Academy की सभी शाखाओं में चिकित्सकों का सम्मान

सांसद ने सुझाव दिया है कि प्रस्तावित योजना के अंतर्गत ट्यूशन फीस, रहने-खाने का खर्च, यात्रा व्यय तथा अन्य आवश्यक शैक्षिक खर्चों का वहन राज्य सरकार करे। साथ ही चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और योग्यता आधारित बनाए जाने की भी मांग की गई है।

चंद्रशेखर आजाद ने अपने पत्र में कहा कि ऐसी योजना संविधान में निहित सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करेगी तथा वंचित वर्गों के प्रतिभाशाली युवाओं को वैश्विक स्तर पर उच्च शिक्षा प्राप्त कर प्रदेश और देश के विकास में योगदान देने का अवसर मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस संबंध में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *