8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी

8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी संजीव कुमार सिंह को सौंपी गई

पत्रकार सत्ता ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग ने आगामी 8 अगस्त 2026 को प्रयागराज में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर मीडिया प्रबंधन एवं समन्वय की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। इस कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों के साथ संवाद करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कार्यक्रम के मीडिया कोऑर्डिनेशन एवं मैनेजमेंट की जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं प्रभारी संजीव कुमार सिंह को सौंपी गई है। वहीं मीडिया प्रबंधन में मोहम्मद फरहान खान तथा हसीब अहमद जिला प्रवक्ता के रूप में सहयोग करेंगे।

इसे भी जाने- आजाद समाज पार्टी और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

यह जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री डॉ. सी.पी. राय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। विज्ञप्ति के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के साथ संवाद स्थापित करना तथा उनके मुद्दों पर चर्चा करना है।

यह भी पढ़ें- पसमांदा समाज को इज्जत और इंसाफ का वादा, यूसुफ अंसारी बोले- आज़ाद समाज पार्टी देगी हक़ और हिस्सेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *