लखनऊ में DCP पश्चिमी की क्राइम मीटिंग, अपराधियों की गिरफ्तारी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

लखनऊ में अपराधियों पर सख्ती, DCP पश्चिमी ने की क्राइम मीटिंग

महिला अपराध, चोरी-लूट और साइबर क्राइम पर सख्ती; त्योहारों को लेकर बाजारों व धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने के आदेश

रिजवान रिजवी। पत्रकार सत्ता
लखनऊ। पश्चिमी जोन में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) ने सभी थाना प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की। बैठक में अपराध की स्थिति, लंबित विवेचनाओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई।

डीसीपी पश्चिमी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंभीर अपराधों की विवेचना प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाए और वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

इसे भी जानें- सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास के स्टैंड लेते ही बैकफुट पर आए मानन कुमार मिश्रा, जानें क्या है पूरा मामला

बैठक में महिला अपराध, बाल अपराध, लूट, चोरी, वाहन चोरी, नशीले पदार्थों के कारोबार और साइबर अपराध की रोकथाम पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को बीट पुलिसिंग मजबूत करने, संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाने और नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

लखनऊ में अपराधियों पर सख्ती, DCP पश्चिमी ने की क्राइम मीटिंग

आगामी त्योहारों और बड़े आयोजनों को देखते हुए प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया। पुलिस टीमों को नियमित पेट्रोलिंग के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें- मानव सेवा क्लब ने कर्नल बद्री दत्त समेत कई पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

डीसीपी पश्चिमी ने अधिकारियों से कहा कि थानों पर आने वाली आम जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाए। महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय रखने और फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

इसे भी देखें- 15 अगस्त सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया के इतिहास में भी बेहद खास

उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। पुलिसिंग में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *