विनीता मेहरोत्रा ने हासिल किया तीसरा स्थान, 15 से अधिक महिलाओं ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा
निर्भय सक्सेना। पत्रकार सत्ता
बरेली। मानव सेवा क्लब की ओर से टीबरी नाथ मंदिर के सामने मंजू सक्सेना के आवास पर ऑन-द-स्पॉट मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 15 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को हाथों में मेहंदी लगाने के लिए एक घंटे का समय दिया गया।
प्रतियोगिता की निर्णायक सविता दयाल और ज्योति टंडन ने प्रतिभागियों की मेहंदी का अवलोकन करने के बाद परिणाम घोषित किए। बेबी शर्मा ने प्रथम, अनिला ने द्वितीय और विनीता मेहरोत्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विशेष पुरस्कार भी दिए गए
प्रतियोगिता में रश्मि सक्सेना, शकुन सक्सेना, डॉ. शिफालिका, अंजलि, कल्पना सक्सेना, मंजू लता सक्सेना, मीरा मोहन, मंजू गुप्ता, शीला गुप्ता, कविता सक्सेना, सरोज शर्मा, सुषमा रस्तोगी और दीप्ति शर्मा को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।

पुरस्कार संयोजिका मधु वर्मा, अरुणा सिन्हा, सुरेंद्र बीनू सिन्हा और मुकेश सक्सेना ने वितरित किए। निर्णायक सविता दयाल और ज्योति टंडन को सुरेंद्र बीनू सिन्हा एवं मुकेश कुमार सक्सेना ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इसे भी जानें- राम मंदिर पर प्रियंका का केंद्र पर हमला, बोलीं- चुनाव में देश का मुद्दा था तो अब राज्य का कैसे?
कार्यक्रम में सत्येंद्र सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना, मीना भटनागर, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अनिल गुप्ता, सुधीर मोहन, रीता सक्सेना, डॉ. अखिलेश गुप्ता, निर्भय सक्सेना, विजय शर्मा और अभय भटनागर मौजूद रहे।
अंत में मानव सेवा क्लब के महासचिव मुकेश सक्सेना ने सभी अतिथियों, निर्णायकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट: वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, बरेली




